एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्योत्सव में सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
प्रकाशित तिथि: 24/10/26 12:23
India
रायपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र में आयोजित होने वाले सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो की तैयारियों की कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समीक्षा की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में एयर शो के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, परिवहन और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आयोजन स्थल पर प्रवेश एवं आवागमन, ड्रॉप जोन की लेबलिंग,…