एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

प्रभारी उप संचालक अनूप चटर्जी पद से हटाए गए, विकासखंड स्तर पर नई पदस्थापना

राजनांदगांव, 02 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के पशुधन विकास विभाग में प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत डॉ. अनूप चटर्जी को शुक्रवार को पद से हटाकर विकासखंड स्तर पर पदस्थ किया गया है। डॉ. चटर्जी पिछले करीब तीन वर्षों से जिले में प्रभारी उप संचालक का दायित्व संभाल रहे थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार डॉ. चटर्जी की कार्यशैली और विभाग के संचालन को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर शिकायतें सामने आ रही थीं। उनके कार्यकाल के दौरान जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ अनूप चटर्जी पदस्थ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 11:46
पिछला अपडेट
02/10/26 11:46
स्थान
India