एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:43

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बने निर्मल कोसरे

रायपुर, 09 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
पार्टी ने इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रशांत किशोर की नियुक्ति की है।
पंकज उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
82
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ कांग्रेस कोसरे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 11:29
पिछला अपडेट
09/09/26 11:29
स्थान
India