एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:08

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने खोली 'एमबीबीएस चाय की दुकान'

राजनांदगांव, 19 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 15वें दिन भी जारी रही। मांगों पर निर्णय नहीं होने से नाराज डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में 'एमबीबीएस चाय की दुकान' लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हड़ताली इंटर्न डॉक्टरों ने मरीजों और उनके परिजनों को चाय पिलाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। डॉक्टरों का कहना है कि वर्षों की मेडिकल पढ़ाई और प्रशिक्षण के बाद भी उन्हें करीब 15 हजार…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ डॉक्टर मानदेय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/08/26 07:57
पिछला अपडेट
19/08/26 07:57
स्थान
India