एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिलासपुर में दुर्गोत्सव का भव्य समापन, आकर्षक झांकियों के साथ रातभर निकलीं दुर्गा प्रतिमाएं
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 11:12
India
बिलासपुर, 22 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दुर्गोत्सव के समापन पर बिलासपुर में बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक भव्य झांकियों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। जिले में आकर्षक रोशनी, डीजे, धुमाल और ढोल-ताशों की गूंज के बीच निकलीं झांकियों में भगवान जगन्नाथ स्वामी, खाटू श्याम का दरबार, लड्डू गोपाल, भगवान शिव की जटाओं से निकलती गंगा मैया और श्रवण कुमार की झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा। भगवान शिव की बारात में ब्रह्मा, विष्णु और भूतों को नृत्य करते हुए दिखाया गया। झांकियों को देखने के लिए शहर में बड़ी संख्या में लोग…