एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:58

नारायणपुर के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को गति, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने किया निरीक्षण

नारायणपुर, 02 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में विकास कार्यों को तेज गति देने के प्रयासों के तहत प्रदेश की अपर मुख्य सचिव (वन एवं जलवायु परिवर्तन) ऋचा शर्मा ने शनिवार को जिले के दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। सुश्री शर्मा ने बोरपाल, ईरकभट्टी, कानागांव और कुतुल सहित कई गांवों का दौरा कर तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बोरपाल स्थित तेंदूपत्ता खरीदी केंद्र से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ नक्सल प्रभावित विकास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/05/26 00:00
पिछला अपडेट
02/05/26 00:00
स्थान
India