एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

क्वार नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

राजनांदगांव, 29 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्वार नवरात्र मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ नवरात्र मेला तैयारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 06:58
पिछला अपडेट
29/09/26 06:58
स्थान
India