एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महासमुंद में राजस्व कार्यों की अनदेखी पर पांच पटवारी निलंबित, हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्त कार्रवाई
प्रकाशित तिथि: 05/11/26 07:40
India
महासमुंद, 05 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और शासकीय निर्देशों की अवहेलना को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारियों में बागबाहरा क्षेत्र के तीन तथा बसना और सरायपाली क्षेत्र के एक-एक पटवारी शामिल हैं। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने निलंबन आदेश जारी किए हैं। गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल के कारण जिले में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, फसल गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस),…