एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026

बस्तर में 1.92 करोड़ रुपये की लागत से बड़े बोदल सड़क का निर्माण शुरू

रायपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद का प्रभाव कम होने के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य तेज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े बोदल में करीब 1.92 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया। आज मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के तहत जगदलपुर विकासखंड में कुल नौ सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 33.39 किलोमीटर है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ बस्तर सड़क निर्माण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/10/26 17:39
पिछला अपडेट
31/10/26 17:39
स्थान
India