एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नारायणपुर में 'माड़ मैत्री' अभियान शुरू, सामुदायिक पुलिसिंग और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्संयोजन पर जोर
प्रकाशित तिथि: 11/05/26 00:00
India
नारायणपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को "माड़ मैत्री" अभियान का शुभारंभ किया। हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि "विग्रह से विश्वास" की अवधारणा पर आधारित यह अभियान सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा देने के साथ नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक संरक्षण, रोजगार मार्गदर्शन और सामाजिक सहभागिता…