एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

छत्तीसगढ़ के चार दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 16 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश अन्य क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रह सकता है। हालांकि, आगामी दो दिनों के दौरान राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ मौसम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 06:55
पिछला अपडेट
16/10/26 06:55
स्थान
India