एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
युवोदय के छह वर्ष पूरे, बस्तर में सामुदायिक बदलाव की अगुवाई कर रहे युवा
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 12:37
India
जगदलपुर, 23 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ में बस्तर के दूरस्थ वनांचलों में जनभागीदारी और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'युवोदय' अभियान ने बुधवार को अपने छह वर्ष पूरे कर लिए। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई यह पहल अब स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, खेल और आजीविका सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी का माध्यम बन गई है। जिला प्रशासन के अनुसार बस्तर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितंबर 2020 को युवोदय अभियान की शुरुआत की गई थी। शुरुआती दौर में करीब छह हजार…