एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन आज सजेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच, डेका होंगे मुख्य अतिथि
प्रकाशित तिथि: 02/11/26 07:47
India
रायपुर, 02 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के दूसरे दिन सोमवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में लोककला, शास्त्रीय नृत्य, नाट्य मंचन और संगीत की विविध प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तीन दिवसीय राज्योत्सव के दूसरे दिन मुख्य मंच पर शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। समारोह में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य मंच…