एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्य सम्मान 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, पांच अक्टूबर तक आवेदन
प्रकाशित तिथि: 20/09/26 18:11
India
रायपुर, 20 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने कला, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रदान किए जाने वाले राज्य सम्मान-2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। विभाग की ओर से स्थापित 12 राज्य स्तरीय सम्मान और एक राष्ट्रीय सम्मान के लिए निर्धारित प्रारूप में पांच अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। संस्कृति विभाग के अनुसार चयनित प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 'राज्योत्सव-2026' के राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, आयु, प्रस्तावक का विवरण और अपनी…