एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चक्रवात 'अर्नब' से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज, पांच जिलों में रेड अलर्ट; तेज हवाओं और अतिभारी वर्षा की चेतावनी
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 10:31
India
रायपुर, 28 अक्टूबर (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर और रायगढ़ में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है, जबकि गरियाबंद में मंगलवार देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर और सुकमा जिलों में कई स्थानों…