एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
साय, डेका ने की विश्वकर्मा पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 11:16
India
रायपुर, 17 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीशियनों तथा उद्योग और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना ज्ञान, हुनर और परिश्रम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में…