एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:38

बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर क्षेत्र के आईजी, सुंदरराज पी के एनआईए जाने के बाद मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 25 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर क्षेत्र का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ मीणा को आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। सरकारी आदेश के बाद श्री मीणा बस्तर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की कमान संभालेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बस्तर रेंज में आईजी का पद सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढ़ बद्रीनारायण मीणा नियुक्ति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/06/26 13:42
पिछला अपडेट
25/06/26 13:42
स्थान
India