एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:50

आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल खाक

सतना, 30 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज आग लगने से खेत में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरहा गांव मे अचानक एक खेत में आग भड़क उठी। देखते ही देखते दो एकड़ भूमि में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
गांव के किसान कैलाश सिंह ने बताया कि आगजनी से कोई डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।
सं गरिमा
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना आग फसल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/03/26 00:00
पिछला अपडेट
30/03/26 00:00
स्थान
India