एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

सड़क हादसे में युवक की मौत

आगरमालवा, 30 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सुसनेर पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि ग्राम बामनियाखेड़ी निवासी एलकारसिंह सिसौदिया अपनी कार से जा रहे थे। इसी समय ग्राम खैराना-खजूरी जोड़ के समीप कार को सड़क किनारे लगा कर वे सड़क के साइड में खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। आज पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना सड़क युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/03/26 00:00
पिछला अपडेट
30/03/26 00:00
स्थान
India