एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
झीरम घाटी फैसला: सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड, सरकार ने बताया न्याय की जीत, कांग्रेस ने उठाए जांच पर सवाल
प्रकाशित तिथि: 16/09/26 15:31
India
पंकज शर्मा से रायपुर, 16 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजनीति को झकझोर देने वाले झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 वर्ष बाद जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार को दो महिलाओं सहित सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। विशेष एनआईए अदालत ने प्रमिला मोडियम, चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना, सुमित्रा उर्फ सुमित्रा पुनेम मोडियम, मुक्का मांडवी, कोसा कवासी उर्फ कोसाराम, आयता मरकाम, मदकामी देवा, जोगा मदकामी, बनजामी सन्ना उर्फ चमरू उर्फ डेंगा और महादेव नाग को मृत्युदंड सुनाया है। अदालत ने गत पांच सितंबर को सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अभियोजन पक्ष ने मृत्युदंड…