एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:04

बालोद में बोर्ड परीक्षा के खराब परिणाम होने पर आठ प्राचार्य निलंबित, 14 की वेतन वृद्धि पर रोक

बालोद,10 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में बालोद जिले के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है,जिसकी जानकारी रविवार को विभाग ने दी। जिले के शैक्षणिक परिणामों की समीक्षा के बाद विभाग ने आठ प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 14 अन्य प्राचार्यों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग की समीक्षा रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि कई विद्यालयों में उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 30 से 47 प्रतिशत के बीच रहा, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बालोद प्रचार्य निलंबित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India