एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:02

भिवानी में सफाई कर्मचारियों के लिए 28 से 30 जुलाई तक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

भिवानी 18 जुलाई (वार्ता ) हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के निर्देशानुसार 28 से 30 जुलाई तक नगर परिषद, ग्राम पंचायतों, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भिवानी सफाई कर्मचारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 16:52
पिछला अपडेट
18/07/26 16:52
स्थान
India