एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

निर्मित एवं निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन सरकार द्वारा किया जाएगा

भोपाल, 24 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में निर्मित एवं निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन सरकार द्वारा किया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे चिकित्सा महाविद्यालय, जिनका निर्माण राज्य शासन द्वारा किया गया है अथवा जो राज्य शासन के मद से निर्माणाधीन हैं, उनका संचालन एवं संधारण राज्य शासन द्वारा ही किया जाएगा।

राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन चिकित्सा महाविद्यालयों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पद्धति पर संचालन के लिये नहीं दिया जाएगा।
हरपाल
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मध्यप्रदेश चिकित्सा महाविद्यालय संचालन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 13:50
पिछला अपडेट
24/09/26 13:50
स्थान
India