एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बैहर-बिरसा के 57 ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की मुहिम जारी, 610 बच्चे स्वस्थ होकर लौटे घर
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 11:03
India
बालाघाट, 23 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर और बिरसा विकासखंड के 57 ग्रामों में मौसमी बीमारियों सहित सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजलस, स्कैबीज एवं मलेरिया से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।उपचार के बाद 610 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाएं जा रहे अभियान में 22 सितंबर तक बैहर और बिरसा विकासखंड के 57 ग्रामों में 42,422 मरीजों की जांच की गई। जांच में सर्दी-खांसी एवं बुखार के 5,287, मलेरिया के 1021, दाने के साथ बुखार के 408 तथा चर्मरोग…