एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:50

भाजपा विधायक की सरकार ने एक मांग मानी, फिर हुआ धरना समाप्त

भिंड, 23 मार्च (वार्ता) अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार से भारतीय जनता पार्टी विधायक अम्बरीष शर्मा (गुड्डू) ने लगभग आठ घंटे के धरने के बाद अपनी एक मांग पूरी होने पर कल देर रात धरना समाप्त कर दिया। श्री शर्मा ने कल पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लहार से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. गोविंद सिंह पर दलितों का रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला था। इस प्रदर्शन का बड़ा असर भी दिखा। लहार बिजली कंपनी की डीई लक्ष्मी सोनवानी को पद से हटाकर उनका तबादला ग्वालियर कर दिया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मध्यप्रदेश भाजपा विधायक धरना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/03/26 00:00
पिछला अपडेट
23/03/26 00:00
स्थान
India