एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

डॉ. यादव ने राष्ट्र कवि रामधारी दिनकर की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 23 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय चेतना के ओजस्वी स्वर, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित स्व. दिनकर ने 'रश्मिरथी', 'कुरुक्षेत्र' और 'उर्वशी' जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से उन्होंने साहित्य में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान, शौर्य और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त स्वर दिया। उनकी रचनाएं आज भी समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए हम सभी को प्रेरित करती हैं।

हरपाल
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मध्यप्रदेश यादव दिनकर जयंती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 10:34
पिछला अपडेट
23/09/26 10:34
स्थान
India