एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:15

चार लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी, 20 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नर्सरी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन जाटव (35) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बताया गया है कि यह कार्रवाई रविवार को मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. अपराध स्मैक गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India