एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:14

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस राहुल जैन आईएमएफ में सीनियर एडवाइजर नियुक्त

भोपाल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश कैडर के 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राहुल जैन को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक कार्यालय में सीनियर एडवाइजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। वर्तमान में राहुल जैन भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समयपूर्व समाप्त कर उन्हें आईएमएफ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. आईएएस नियुक्ति आईएमएफ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 09:43
पिछला अपडेट
06/08/26 09:43
स्थान
India