एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:40

खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

बैतूल, 20 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम ग्राम पंचायत टिटवी के ग्राम घोड़ीदा के समीप उस समय हुई, जब किसान कुंवरसिंह (पिता मोगिया) अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज गरज-चमक और बारिश शुरू हो गई, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मोहदा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. आकाशीय बिजली किसान मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India