एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदीप सोनी विजयी
प्रकाशित तिथि: 03/10/26 07:55
India
आगरमालवा, 03 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णुप्रसाद पाटीदार को 960 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सुसनेर स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज में मतगणना हुई। इसी तरह नलखेड़ा जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 06 में गोपाल पाटीदार विजयी हुए। उन्हें 1,461 मत मिले, जबकि जयनारायण गुर्जर को 1,429 और नोटा को 72 मत प्राप्त हुए। जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 11 में रोडमल मालवीय ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,997 मत मिले, जबकि बिरमलाल मालवीय को 1,044 और…