एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त

उज्जैन, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नागझिरी थाना पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप से प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा दो क्विंटल 34 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार नागझिरी थाना पुलिस की मोबाइल टीम लालपुर-गरोठ हाईवे क्षेत्र में रोड पेट्रोलिंग तथा ट्रक कटिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। गश्त से लौटते समय धतरावदा-लालपुर मार्ग पर एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सड़क से नीचे उतरकर नाले में दुर्घटनाग्रस्त…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उज्जैन डोडाचूरा बरामदगी कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 08:18
पिछला अपडेट
06/08/26 08:18
स्थान
India