एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

उज्जैन, 19 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन की बंगाली कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी के श्री श्री काली माता मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बंगाली समाज के लोगों को स्वामित्व के पट्टे जारी करने के संबंध में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश भी दिए।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उज्जैन मुख्यमंत्री काली माता पूजन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 14:04
पिछला अपडेट
19/10/26 14:04
स्थान
India