एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

शाही मस्जिद पथराव मामले में आरोपी शाकिर उर्फ बंटी की जमानत निरस्त

उज्जैन, 15 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने के दौरान हुए पथराव के मामले में नवम अपर सत्र न्यायाधीश विकास चौहान की अदालत ने आरोपी शाकिर उर्फ बंटी की जमानत निरस्त कर दी। अभियोजन के अनुसार, 27 सितंबर की रात सड़क चौड़ीकरण के तहत छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उज्जैन शाही मस्जिद पथराव जमानत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 13:54
पिछला अपडेट
15/10/26 13:54
स्थान
India