एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने बांधवगढ़ में की सफारी

उमरिया, 03 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार सुबह ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने सफारी की और रिजर्व का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान दोनों खेल हस्तियों ने वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण तथा ईको-टूरिज्म से जुड़े प्रयासों को लेकर वन अधिकारियों और फील्ड स्टाफ से संवाद किया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का आच्छादित वन प्राकृतिक धरोहर है और सभी को आकर्षित करता है। उन्होंने इसे अद्भुत बताया।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उमरिया बांधवगढ़ नीरज चोपड़ा गगन नारंग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 11:17
पिछला अपडेट
03/10/26 11:17
स्थान
India