एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

उमरिया, 6 अक्टूबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर करकेली में जैन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक की पहचान रामकृपाल कोल (30) निवासी ग्राम बुढान के रूप में हुई है। घायलों में कपसी बैगा (38), निसरी बैगा (27) और सुनील बैगा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उमरिया बाइक हादसा नौरोजाबाद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 12:23
पिछला अपडेट
06/10/26 12:23
स्थान
India