एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एपीसीआर ने भोपाल में राज्य सम्मेलन किया आयोजित
प्रकाशित तिथि: 17/05/26 12:47
India
भोपाल, 17 मई (वार्ता) एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) की मध्यप्रदेश इकाई ने आज भोपाल में राज्य सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें नागरिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में वकील, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक विद्वान, छात्र तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों और वंचित समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज में बढ़ती नफरत, भेदभाव और कथित तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ सामूहिक संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद जावेद अख्तर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता फव्वाज शाहीन ने…