एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026

अनूपपुर में लावारिस कार से 211 किलो गाँजा मिला , आरोपी फरार

शहडोल, 31 अक्टूबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अमरकण्टक -रीवा मार्ग पर पीछा करके जंगल में एक ऐसी लावारिस कार को पकड़ा, जिसमें 211 किलो गाँजा रखा हुआ था।
शनिवार को पुलिस ने बताया कि तड़के अँधेरे और जंगल का फायदा उठा कर आरोपी भाग गए। कार से मोबाईल और पर्स मिला है जिससे आरोपी की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार और मोबाईल मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और गांजा, कार तथा मोबाईल जब्त कर जाँच शुरू कर दी है।
सं उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र कार गांजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/10/26 10:02
पिछला अपडेट
31/10/26 10:02
स्थान
India