एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

सीसीआई खरीदी शुरू करने की मांग पर किसानों ने मंडी गेट पर लगाया ताला

खरगोन, 06 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कपास की सीसीआई खरीदी शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को आनंद नगर स्थित कपास मंडी के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नीलामी से लौट रहे 53 वर्षीय किसान अशोक की मंडी परिसर में तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने मंडी परिसर में नारेबाजी करते हुए सीसीआई की खरीदी तत्काल शुरू करने की मांग की। सूचना मिलने पर तहसीलदार विजय सिसौदिया, एसडीओपी सौरभ तोमर और मंडी सचिव शर्मिला निमामा मौके पर पहुंचे तथा किसानों से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. खरगोन सीसीआई कपास किसान प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 16:07
पिछला अपडेट
06/10/26 16:07
स्थान
India