एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

सतना में गांजा तस्करी पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

सतना, 13 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले की रामपुर बघेलान कोतवाली पुलिस ने बीस हजार रुपये मूल्य के गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मछुहर गांव निवासी जयकरण सिंह (60) को 1350 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
80
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. गांजा तस्करी कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/04/26 00:00
पिछला अपडेट
13/04/26 00:00
स्थान
India