एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:25

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 29 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, विवेक और जीवन का सही मार्ग भी दिखाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा जीवन सफल और सार्थक बनता है।
उन्होंने कामना की कि गुरुजनों के आशीर्वाद से सभी के जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश बना रहे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. गुरु पूर्णिमा शुभकामना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 08:48
पिछला अपडेट
29/07/26 08:48
स्थान
India