एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चंबल में अवैध रेत उत्खनन रोकने तीन राज्यों की संयुक्त कार्रवाई
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 14:51
India
मुरैना, 27 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) के सदस्य सुनील लिमाये ने मंगलवार को देवरी में आयोजित अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में तीनों राज्यों के पुलिस, वन, खनिज, परिवहन और राजस्व विभागों को आपसी तालमेल से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री लिमाये ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए मुरैना वन मंडल में 16 वन चौकियां स्थापित करने, चंबल नदी क्षेत्र में कैमरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित टावरों…