एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

चित्रकूट में नदी में गिरी बोलेरो, दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल

सतना, 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तरप्रदेश कानपुर से मध्यप्रदेश के मैहर में देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो जीप रविवार सुबह चित्रकूट में नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद वहां से पैदल गुजर रहे अन्य तीर्थयात्रियों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। बचाव कार्य के दौरान सुनील गुप्ता और हिमांशु सिंह की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. चित्रकूट बोलेरो नदी दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/10/26 08:20
पिछला अपडेट
11/10/26 08:20
स्थान
India