एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत

सतना, 09 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट बस स्टैंड के निकट रहने वाली सीता यादव को सोमवार रात सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला को उपचार के लिए चित्रकूट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. चित्रकूट सर्पदंश गर्भवती महिला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 09:08
पिछला अपडेट
09/09/26 09:08
स्थान
India