एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:05

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 12 प्रगणकों को नोटिस

शिवपुरी, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर 12 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य के लिए नियुक्त 12 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने जनगणना सामग्री लेने से इनकार कर दिया था। इस संबंध में तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संबंधित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आज कारण बताओ नोटिस जारी किए।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. जनगणना नोटिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/05/26 00:00
पिछला अपडेट
08/05/26 00:00
स्थान
India