एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:11

जनसुनवाई में आए बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत

शिवपुरी, 18 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोलारस अनुविभाग के ग्राम सडबूंदा निवासी करीब 70 वर्षीय बादल सिंह यादव मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे थे। वह कलेक्टर परिसर के बाहर बैठे थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. जनसुनवाई बुजुर्ग तबीयत मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 12:21
पिछला अपडेट
18/08/26 12:21
स्थान
India