एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:48

मध्यप्रदेश में आज से शुरू होगा तबादलों का दौर, 15 जून तक जारी रहेंगे आदेश

भोपाल, 01 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार की नई तबादला नीति के तहत 15 जून तक सभी विभाग स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों के स्थानांतरण कर सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नीति के अनुसार विभिन्न विभागों को पिछले दिनों आवश्यक तैयारियां पूरी करने और विभागीय स्थानांतरण नीति लागू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अब विभाग स्थानांतरण आदेश जारी कर सकेंगे। वहीं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों में आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के तबादलों की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. तबादला कर्मचारी अधिकारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/06/26 08:42
पिछला अपडेट
01/06/26 08:42
स्थान
India