एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:36

ताप्ती जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बैतूल, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सूर्यपुत्री मां ताप्ती का जन्मोत्सव सोमवार को गहरी धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुलताई स्थित ताप्ती उद्गम मंदिर से लेकर जिले के विभिन्न घाटों तक हजारों श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती का पूजन-अर्चन, पवित्र स्नान और महाआरती कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूरे जिले में धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और भंडारों के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जन्मोत्सव की शुरुआत रविवार से ही हो गई थी। मुलताई में 151 कन्याओं को मां ताप्ती का स्वरूप धारण कराकर विशेष शोभायात्रा निकाली गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. ताप्ती जन्मोत्सव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 08:54
पिछला अपडेट
20/07/26 08:54
स्थान
India