एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:08

मुरैना में दीवार ढहने से 4 बच्चों सहित नौ घायल

मुरैना, 01 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से चार बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा डोम पूरा क्षेत्र के ग्राम लोरी पूरा में महेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान हुआ। दूसरी मंजिल पर बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग मलवे में दब गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सं.दिनेश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. दीवार दुर्घटना घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/05/26 00:00
पिछला अपडेट
01/05/26 00:00
स्थान
India