एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 14 नमूने जांच के लिए भेजे
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 12:00
India
धार, 27 अक्टूबर (वार्ता) आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने धार जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने धार, पीथमपुर, सरदारपुर और राजोद क्षेत्र में डेयरी, मिठाई दुकानों तथा रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर दूध, मावा, पनीर, घी, मिठाई, नमकीन, तेल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 14 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देश और आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेश पर की गई कार्रवाई अभिहित अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे के निर्देशन में…