एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:01

बरमान में चार दिनों में डूबने की तीसरी घटना, भीमकुंड में दो युवक लापता

नरसिंहपुर, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के बरमान स्थित भीमकुंड क्षेत्र में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। दोनों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बरमान क्षेत्र में पिछले चार दिनों के दौरान डूबने की यह तीसरी घटना है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस के अनुसार आगरा निवासी आजाद सिंह (24) तथा राजस्थान निवासी छोटू गोस्वामी (30) करेली क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण कार्य से जुड़े हुए थे। रविवार को वे अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ नर्मदा नदी के सतधारा घाट पहुंचे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. नर्मदा दुर्घटना बरमान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/06/26 11:04
पिछला अपडेट
14/06/26 11:04
स्थान
India